India Times 7

Homeअयोध्यासंयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करने के साथ...

संयुक्त किसान मोर्चा ने केन्द्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करने के साथ साथ पांच अन्य मांगों को लेकर महामहिम को संबोधित सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या – संयुक्त किसान मोर्चा जनपद अयोध्या के तत्वावधान में बहुजन समर्थक ने केन्द्र सरकार में केन्द्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करने के साथ साथ पांच अन्य मांगों को लेकर महामहिम को संबोधित सौंपा ज्ञापन अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील मुख्यालय पर संयुक्त किसान मोर्चा जनपद अयोध्या के तत्वावधान में मायाराम वर्मा के अगुवाई में बहुजन समर्थक ने केन्द्र सरकार में केन्द्रीय गृह मंत्री को बर्खास्त करने के साथ साथ पांच अन्य मांगों को लेकर, संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वावधान में बाबा शाहब अम्बेडकर को अपमानित करने का आरोप लगाकर अपमानित करने के विरोध में प्रदर्शनकारियों द्वारा रूकुनपुर में स्थित बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण करके, जुलूस निकालकर तहसील मुख्यालय आकर शहीद स्मारक स्थल पर आकर, जनविरोधी नीतियों की निन्दा करके, सरकारी संस्थाओं का निजीकरण रोकने, ईवीएम हटाये जाने, स्मार्ट मीटर न लगाकर विद्युत विभाग का निजीकरण रोकने,नये श्रम कानून पर रोक लगाने,आवारा पशुओं से किसानों की फसल सुरक्षा कराया जाए, उक्त मांगों सहित महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित मांग पत्र उपजिलाधिकारी बीकापुर के प्रतिनिधि नायब तहसीलदार बीकापुर के माध्यम से सौंपा गया,नायब महोदय समस्या का निदान करायें जाने हेतु मांगपत्र भेजनें का आश्वासन दिया गया, उक्त मौके पर भारी संख्या में बहुजन समर्थकों की उपस्थिति रहे, ज्ञापन सौंपने में मायाराम वर्मा, कामरेड एड्वोकेट मोहम्मद इशहाक द्वारा ज्ञापन सौंपा गया, उक्त मौक़े पर शोभनाथ अनाड़ी, गुरू प्रसाद निषाद, दिनेश कोरी , लालमणि निषाद,आशीष पटेल, राजकुमार मौर्या, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular