India Times 7

Homeमैनपुरीमुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा और इलावांस का निरीक्षण...

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा और इलावांस का निरीक्षण किया

मैनपुरी- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरसी गुप्ता ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किशनी के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा और इलावांस का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को दिए निर्देश।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुसमरा पर निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित मिले यहां पर डॉक्टर संजीव कुमार के द्वारा 19 मरीज देखे गए थे अर्चना कुमारी एएनएम के द्वारा 16 बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया था, स्टाफ नर्स नेहा कुमारी और अर्चना कुमारी दो स्टाफ नर्स यहां पर तैनात थी उनके द्वारा पिछले महीने केवल तीन प्रसव करना बताया गया जो लक्ष्य के सापेक्ष काफी कम था इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा पर प्रसव की संख्या हर हाल में बढ़ाई जाए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अजय कुमार भदोरिया से लेबर रूम में वास वेशन और खिड़की के दरवाजे/ शीशे टूटे हुए मिले इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी खिड़की दरवाजों पर पर्दे एवं रंगाई पुताई के साथ लेबर रूम में हीटर लगवाने के निर्देश दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इलावांस में सभी स्टाफ मौके पर उपस्थित था योगेंद्र कुमार एचवी प्यून प्रतिकर अवकाश पर बताये गए 13 मरीज को को दवा वितरित की गई थी तीन मरीजों की जांच की गई थी मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सफाई व्यवस्था और सुदृढरण करने के निर्देश दिए कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर अवनीश कुमार आरोग्य मंदिर पर उपस्थित मिले इनके द्वारा 7 मरीज देखे गए थे कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर को अपने कमरे की साफ सफाई और रंगाई पुताई कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए सभी अधीक्षक एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि अपने लेबर रूम ओपीडी कक्ष में सर्दी को देखते हुए हीटर लगाने के निर्देश दिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी निरीक्षण के समय रवींद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular