India Times 7

Homeअयोध्यामिल्कीपुर चुनाव कवरेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बुलाएगी सपा, प्रशासन के...

मिल्कीपुर चुनाव कवरेज के लिए अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बुलाएगी सपा, प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप

अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- मिल्कीपुर में होने वाले उपचुनाव की कवरेज के लिए सपा अंतरराष्ट्रीय मीडिया को कवरेज के लिए आमंत्रित करेगी। साथ ही बूथ स्तर पर संपर्क की टीमें भी लगा दी गई हैं। अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सपा ने खास रणनीति तैयार की है। सपा सूत्रों के मुताबिक, बूथ स्तर पर संपर्क के लिए टीमें लगा दी गई हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया का भी आह्वान किया जाएगा कि उसके लोग यहां चुनाव की कवरेज के लिए आए।*बीते दिनों हुए उपचुनाव में सपा ने सत्ताधारी दल पर चुनाव में पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। सपा सूत्रों का कहना है कि इस बार सपा की कोशिश रहेगी की देश-दुनिया के प्रमुख मीडिया हाउस यहां चुनाव कवरेज के लिए आएं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि दुनिया को पता लगना चाहिए कि यहां चुनाव में क्या होता है।**अयोध्या की मिल्कीपुर* *विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सपा ने खास रणनीति तैयार की है। सपा सूत्रों के मुताबिक, बूथ स्तर पर संपर्क के लिए टीमें लगा दी गई हैं। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया का भी आह्वान किया जाएगा कि उसके लोग यहां चुनाव की कवरेज के लिए आएं।*बीते दिनों हुए उपचुनाव में सपा ने सत्ताधारी दल पर चुनाव में पुलिस और प्रशासन के दुरुपयोग का आरोप लगाया था। सपा सूत्रों का कहना है कि इस बार सपा की कोशिश रहेगी की देश-दुनिया के प्रमुख मीडिया हाउस यहां चुनाव कवरेज के लिए आएं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कह चुके हैं कि दुनिया को पता लगना चाहिए कि यहां चुनाव में क्या होता है।**विपक्षी दलों को बदनाम करने के लिए पैसे खर्च करती है भाजपा -अखिलेश*सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है। दूसरे दलों और नेताओं को बदनाम करती है। इसके लिए मोटा बजट भी खर्च करती है। उसकी प्रवृत्ति तानाशाही भरी है, लेकिन इतिहास गवाह है हर तानाशाह को अपमानित होकर ही जाना पड़ता है।*अखिलेश प्रदेश सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी काम करती है। चुनावों में पुलिस-प्रशासन को अपने पक्ष में अनुचित इस्तेमाल करती है। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्ट कट नहीं होता है। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता ईमानदारी से कार्य करें। इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है। पीडीए की रणनीति से इंडिया गठबंधन को ताकत मिलेगी।**उन्होंने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं होने देना चाहती है। समाजवादी पार्टी संविधान, लोकतंत्र बचाने और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रही है। सपा नए विजन और लोगों की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में बिजली उत्पादन दोगुना किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाकर देश का सबसे बेहतरीन हाईवे दिया। मेडिकल कॉलेजों का निर्माण कराकर एमबीबीएस की सीटें बढ़ाईं। भाजपा सरकार ने राजनीतिक द्वेष भावना के चलते तमाम विकास कार्य रोक दिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सराकर बिजली समेत तमाम सार्वजनिक संस्थाओं को निजी हाथों में सौप रही है। भाजपा का रास्ता विनाशकारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular