India Times 7

Homeअयोध्यापूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय...

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद के नरेंद्र देव कृषि विश्व विद्यालय कुमारगंज पहुंचे सीएम

श्रेणी बद्ध कार्यकर्ताओं के साथ की आवश्यक बैठक

अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद अयोध्या के आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के प्रांगण में आगमन हुआ। जहां पर जनपद के प्रभारी मंत्री/कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह,मा0 सहकारिता मंत्री श्री जे0पी0एस0 राठौर,मा0 खेलकूद मंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव,मा0 स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह,मा0 राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद श्री सतीश चन्द्र शर्मा,मा0 आयुष मंत्री श्री दयाशंकर मिश्र दयालु,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह,एम0एल0सी0 श्री हरिओम पांडेय,एम0एल0सी0 श्री अवनीश पटेल,मा0 विधायक नगर श्री वेद प्रकाश गुप्ता,मा0 विधायक रुदौली श्री रामचन्द्र यादव,मा0 विधायक बीकापुर डा0 अमित सिंह चौहान,अयोध्या महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी,पूर्व सांसद श्री लल्लू सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिंह,जिला प्रभारी भाजपा श्री मिथिलेश त्रिपाठी एवं मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल,पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नैय्यर द्वारा हेलीपैड पर स्वागत किया गया। हेलीपैड पर उतरने के बाद मा0 मुख्यमंत्री जी आचार्य नरेन्द्र देव कृषि विवि आडोटोरियम में श्रेणीबद्व कार्यकर्ताओं के साथ आवश्यक बैठक की। इस दौरान मा0 मंत्रीगण व पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।अगले चरण में मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महाकुंभ 2025 की तैयारियों की समीक्षा भी की। इस दौरान मण्डलायुक्त श्री गौरव दयाल द्वारा महाकुम्भ 2025 के सम्बंध में की गयी तैयारियों का प्रस्तुतीकरण भी प्रस्तुत किया। मा0 मुख्यमंत्री जी ने महाकुंभ 2025 के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों इसको लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। अंत में मा0 मुख्यमंत्री जी नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय से लखनऊ के लिए प्रस्थान किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular