मैनपुरी – जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु शासन के निर्देशों के क्रम में आयोजित होने वाला सम्पूर्ण समाधान दिवस दि. 21 दिसम्बर को जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित होगा। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह तहसील घिरोर में उपस्थित रहकर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की शिकायतों को सुनेंगे। उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों से समय से तहसील घिरोर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित होने को कहा है। मुख्य विकास अधिकारी तहसील सदर में एवं अपर जिलाधिकारी तहसील कुरावली में उपस्थित रहकर जन-समस्याएं सुनेंगे।
सम्पूर्ण समाधान दिवस 21 दिसम्बर को जनपद की समस्त तहसीलों में आयोजित होगा
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार
RELATED ARTICLES