India Times 7

Homeअयोध्यासंविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस डूडी ...

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस डूडी निवासी राजकुमार अध्यापक ने साथियों संग मनाया

अमानगंज / अयोध्या मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत- ग्राम पंचायत डूड़ी निवास राजकुमार अध्यापक ने रविवार को अपने घर पर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का परि निर्वाण दिवस मनाया इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थित जनो ने तथागत गौतम बुद्ध जी व बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित किया और उनके द्वारा दिए गए संदेश और संविधान के प्रति संकल्पित होने का निश्चय किया परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाध्यापक धमसादीन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा आज का दिन हमारे लिए हमारे जीवन में वैचारिक धरातल पर परिवर्तन की आवश्यकता है आज के दिन ही बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को इसलिए याद करते हैं क्योंकि उनका जीवन दलित अल्पसंख्यक पिछडो के उत्थान के लिए संकल्पित रहे हम सबको उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद रखकर उनके विचारों को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम को अरविंद कुमार शास्त्री ने संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर ने अपने स्वयं के लिए कुछ भी नहीं किया उन्होंने *सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय* के आधार पर काम किया है बाबा साहब के बारे में जितना भी कहा जाए जितनी भी सराहना की जाए उतना ही काम है। अपने संबोधन में *राजकुमार अध्यापक ने कहा कि व्यक्ति के रूप में उनकी अदम्य* *साहस और अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पण की भावना सर्वोपर प्रचलित* *होती है*उन्होंने हमेशा समाज के सबसे पिछड़ो के उत्थान के लिए काम किया है* *दिनेश कुमार बौद्धाचार्य ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के बताये हुए रास्ते पर चलकर उनके विचारों को और आगे बढ़ाये उनके प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी* कार्यक्रम को रामधनी गुरुजी ने संबोधित करते हुए कहा अपने बच्चों को खूब अच्छी तालीम अच्छी शिक्षा दें और बाबा साहब के बताए हुए रास्ते पर चलें यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। चक्रवीर प्रताप मार्तंड ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला, प्रधान सियाराम रावत ने बताया कि बाबा साहेब का तीन मंत्र था शिक्षित बनो संगठित हो और संघर्ष करो बिना शिक्षा के कुछ भी संभव नहीं है अपने बच्चों को अच्छी तालीम अच्छी शिक्षा व्यावसायिक शिक्षा देने का सबसे अपील किया कार्यक्रम को शिवकरन जेई ने संबोधित करते हुए कहा बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाकर उनके बताए हुए रास्ते को प्रशस्त करने का हम संकल्प लेते हैं और यहां पर उपस्थित सभी जनों से यह निवेदन करते हैं कि उनके बताए हुए रास्ते पर चले निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी पाखंड आडंबर को छोड़कर कर शिक्षा से हम दुनिया की हर चीज संभव कर सकते हैं। माताफेर रावत ने कहा दुनिया के इतने महान स्कॉलर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को हम नमन करते हैं जिन्होंने इतनी कठिन परिश्रम करके शिक्षा ग्रहण किया और इतने शानदार संविधान की रचना की कार्यक्रम को प्रहलाद रावत , रामदीन रावत ,रामनाथ मास्टर, जितेंद्र यादव ,गंगा प्रसाद मौर्य, रामदेव ,सुंदरी गौतम ,मीरा भारती , ने संबोधित किया इस अवसर पर समाज के सम्मानितजन इस्ट मित्र महिलाएं समेत लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular