India Times 7

Homeएटाराष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 48 हजार वादों का निस्तारण

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ 48 हजार वादों का निस्तारण

एटा रिपोर्ट प्रवीन कुमार- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण,नई दिल्ली तथा उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द की अध्यक्षता में आज दिनांक 14 दिसम्बर 2024 को, दीवानी न्यायालय एटा,ग्राम न्यायालय अलीगंज व कलेक्ट्र्ट तथा समस्त तहसील न्यायालयों के परिसर में,राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया,जिसका शुभारम्भ प्रातः10:30 बजे जनपद न्यायाधीश एटा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा,सरस्वती प्रतिमा का माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर दिनेश चन्द,जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा,अनीता राज,प्रधान न्यायाधीश,परिवार न्यायालय एटा,अहमद उल्लाह खाँ,पीठासीन अधिकारी, एम०ए०सी०टी०,दिनेश कुमार शर्मा-III,अध्यक्ष,स्थायी लोक अदालत, वेद प्रिय आर्य,उपजिलाधिकारी एटा तथा मनीषा,अली रज़ा,शशी भूषण कुमार शाण्डिल,विकास गुप्ता,निशान्त शाविया, नरेन्द्र पाल राना,सारिका गोयल, कमालुद्दीन,सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एटा,शीलवंत एवं सुधा,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एटा तथा अनिल कुमार-XI, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा,अनिल कुमार-VI, मंगल देव सिंह,युगल चन्द्र चौधरी,सुरेखा,चारू सिंह,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,रजत शाहू, अमित मणि त्रिपाठी, आशुतोष खरवार, सिविल जज एटा,अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा, अभिषेक कुमार-II,अपर सिविल जज (जू०डि०)/किशोर न्याय बोर्ड एटा, अर्पित त्यागी,सचिन कुमार,गरिमा आर्या, अपर सिविल जज,योगेश उपाध्याय, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा आदि न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण व सुरक्षाकर्मी आदि उपस्थित रहे, इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द द्वारा वृक्षारोपण भी न्यायालय परिसर में किया गया,साथ ही इस राष्ट्रीय लोक अदालत में अनीता राज,प्रधान न्यायाधीश,कुटुम्ब न्यायालय,एटा द्वारा कुल 11 पारिवारिक वादों में,आपसी सहमति से समझौता कराकर दोनों पक्षकारों ने एक-दूसरे को पुष्पमाला पहनाकर आशीर्वाद लेकर प्रसन्नतापूर्वक घर के लिए विदाई ली, उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 63294 वाद सूचीबद्ध थे, जिसमें से लगभग कुल 48 हजार वादों का निस्तारण किया गया जो, इस जनपद की अब तक की राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित किये गये वादों की अधिकतम संख्या है और इस जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय द्वारा कुल-42 परिवारिक मामलों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण किया गया, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण द्वारा कुल 115 वादों का निस्तारण किया गया व मु०-60438215/- रूपये की क्षतिपूर्ति दिलवायी गयी, विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट द्वारा लगभग कुल 252 वादों का निस्तारण किया गया मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 3210 मामलों का निस्तारण किया गया,अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-17 द्वारा कुल 454, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या-18 द्वारा कुल 460 मामलों का निस्तारण किया गया,सिविल जज (सी०डि०), जलेसर द्वारा कुल 510 मामलों का निस्तारण किया गया, न्यायिक मजिस्ट्रेट एटा द्वारा,कुल 612 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर सिविल जज (जू०डि०), कक्ष संख्या-22 द्वारा कुल 225 मामलों का निस्तारण, न्यायाधिकारी, ग्रामीण न्यायालय, अलीगंज, एटा द्वारा कुल 603 मामलों का निस्तारण व सिविल जज (जू०डि०), जलेसर द्वारा कुल 235 मामलों का निस्तारण किया गया, इसके अतिरिक्त समस्त राजस्व एवं चकबन्दी न्यायालयों द्वारा कुल 39958 लम्बित / प्री-लिटीगेशन वादों का निस्तारण किया गया और सभी बैंकों के द्वारा,कुल 670 ऋण वसूली वादों से सम्बन्धित मामलों का निस्तारण किया गया और कुल मुवल्लिग- 79972000/- (सात करोड़ निन्यानवे लाख बहत्तर हजार) रूपये बैंकों द्वारा आज वसूल किये गये,

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular