India Times 7

Homeअयोध्यासमाजसेवी मौलाना सिराज अहमद ने गरीबों की सेवा करके , मानवता...

समाजसेवी मौलाना सिराज अहमद ने गरीबों की सेवा करके , मानवता का दिए संदेश बांटे कंबल

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या – कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित थर्ड स्टेज पहुंचने के बाद भी, समाजसेवी मौलाना सिराज अहमद ने अस्पताल से निकलकर गरीबों की सेवा करके , मानवता का दिए संदेश , गरीबों को बांटे कंबल उन्होंने कहा गरीबों की सेवा, मेरे जीवन का उद्देश्य, मेरे रहने व न रहने पर यह कार्यक्रम को अनवरत चलाया जाना चाहिए,समाज में धनाड्य लोगों को भी आगे आना चाहिए आपको बताते चलें कि अयोध्या जिले के बीकापुर विकास खण्ड क्षेत्र के सेवा के क्षेत्र में बहुचर्चित सामाजिक संस्था फलाहुल मुसमीन द्वारा पूर्व निर्धारित परंपरागत कार्यक्रम को बढ़ाते हुए बीते शनिवार संस्थान के ग्लोबल पब्लिक स्कूल परिसर सोनखरी में गोष्ठी एवं बृहद कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता समाजसेवी मौलाना सिराज अहमद एवं संचालन आफताब अहमद एडवोकेट ने किया। कैंसर की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद भी जोश से लवरेज फलाहुल मुसलमीन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सिराज अहमद जब ग्लोबल पब्लिक स्कूल में गरीबों को कड़ाके की ठंड के बीच कंबल की सौगात देने पहुंचे तो परिसर में मौजूद भारी तादाद में उनके प्रशंसक उनके जज्बातों के कायल हो गए। उनके सराहनीय कार्य के पीछे बखान हेतु लोगों के शब्द कम पड़ गये,गरीबों ने समाजसेवी मौलाना सिराज अहमद के दीर्घायु की दुआएं मांगी तो वही उनके अन्य सामाजिक प्रशंसकों ने गरीबों द्वारा चलाई जा रही इस मुहिम की प्रशंसा करते हुए आगे भी जारी रखने की संकल्पना व्यक्त की। संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान मौलाना सिराज अहमद ने भी लोगों से बेफिक्र होकर अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते रहने का आवाहन किया। उन्होंने आशा जताई लोगों की दुवाओं के बाद वह एक बार फिर स्वस्थ होंगे और फिर लोगों के बीच जाकर उनकी खिदमत करेंगे। उन्होंने अपने प्रशंसकों से वसुधेव कुटुंबकम की भावना के साथ निरंतर गरीबों की सेवा करने की सलाह दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य दिनेश शास्त्री ने कहा कि समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों की कमी नहीं है इससे बचना चाहिए। मौलाना मोहम्मद अहमद ने कहा कि जाति धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत की बुनियाद पर जरूरतमंदों और गरीबों की मदद करना चाहिए। समाज के सक्षम लोगों को इसके लिए आगे आना होगा। कार्यक्रम में में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद, ओसामा, कोतवाल लालचंद सरोज, कमलेश गुप्ता, इमरान अहमद, ठाकुर प्रसाद सिंह, अब्दुल मोइन चौधरी, शिक्षक बशीर अहमद सहित सहित तमाम लोग शामिल रहे। इस दौरान सैकड़ो जरूरतमंद गरीबों को कंबल का वितरण किया गया।*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular