मैनपुरी – जिला समाज कल्याण अधिकारी अशोक कुमार ने जनपद में संचालित समस्त शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, प्रधानाचार्य, छात्रवृत्ति नोडल अधिकारियों को सूचित किया है कि शैक्षिक सत्र 2024-25 में आई.एन.ओ./एच.ओ.आई. का बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन पूर्ण कराने के उपरांत छात्रवृत्ति से सम्बन्धित समस्त प्रक्रियात्मक कार्यवाही पूर्ण की जा सकेगी, किन्तु अभी तक 41 महाविद्यालय, 167 इंटरमीडिएट तथा 262 पूर्वदशम (09-10) संस्थाओं के द्वारा बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन की कार्यवाही पूर्ण नहीं की गयी है, जो अत्यन्त खेदजनक है। उन्होने बताया कि यदि संस्थाओं के द्वारा समय से बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन का कार्य पूर्ण नहीं कराया जाता है तो पात्र छात्र-छात्रा छात्रवृत्ति से वंचित रह जायेंगे। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व सम्बन्धित शिक्षण संस्थान का होगा, जिन शिक्षण संस्थाओं के द्वारा अभी तक बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन की कार्यवाही पूर्ण नहीं की गयी है, वह तत्काल अपने लॉगिन से ई.के.वाई.सी. कराते हुए कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी में उपस्थित होना सुनिश्चित करें जिससे कि बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन की कार्यवाही पूर्ण की जा सके।
छात्रवृत्ति हेतु बायोमेट्रिक आथेन्टिकेशन की कार्यवाही पूर्ण करे सभी विद्यालय
Sourceरिपोर्ट अवनीश कुमार