बिछवां– शुक्रवार को जिरौली स्थित आर. एस. ग्लोबल एकेडमी में वार्षिक उत्सव के दौरान खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न खेलो में लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया खेलो के अंतर्गत क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबॉल, शतरंज, कैरम, दौड़ इत्यादि खेलो को रखा गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़चढकर भाग लिया। विद्यालय के संस्थापक बीएन सिंह ने दीप प्रज्वलन कर खेलो का शुभारंभ किया विद्यालय के प्रबंधक राजवर्धन सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को खेलो के महत्व के बारे में जानकारी दी विद्यालय के निदेशक हर्षित एवं प्रधानाचार्या अंजली तोमर ने जीते हुए खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया। उक्त खेलो का आयोजन अंजनी पांडेय के निर्देशन में गुरुदत्त मिश्रा एवं सचिन यादव ने पूरी प्रतियोगिता सम्पन्न करवाई। विजेता खिलाड़ियों के नाम शतरंज में दीपू शाक्य,कैरम में आशुतोष, वॉलीबॉल मे प्रशांत सिंह की टीम, कबड्डी मे अनुराग की टीम, बैडमिंटन मे अमित एवं दीपक, ऋतिक एवं प्रांजल सीनियर वर्ग से विजय रहे। क्रिकेट में रोहित की टीम विजय रही एवं मैन ऑफ द टूर्नामेंट विनय रहा। इस मौके पर विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा।