मिल्कीपुर /अयोध्या( मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत )तहसील मिल्कीपुर विकास खंड अमानीगंज की ग्राम पंचायत ओरवा निवासी प्रगतिशील किसान कलहूराम मौर्य पुत्र राम फिर मौर्य ने हद बरारी के लिए 2 वर्ष से दर-दर की ठोकर खा रहा है कभी तहसील दिवस तो कभी थाना दिवस का लगभग आधा दर्जन से अधिक पार्वती रसीद लेकर चक्कर काट रहा है हालांकि उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर द्वारा आदेशित किया गया इसके बावजूद क्षेत्रीय अधिकारी कर्मचारी एसडीएम के आदेश को ठेगा दिखा रहे हैं प्रगतिशील किसान कलहू राम मौर्य अब उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चौखट पर अपनी फरियाद लेकर जायेगे । न्याय न मिलने पर खेत में ही आत्महत्या का इरादा बना लिया है।इस संबंध में उपजिलाअधिकारी मिल्कीपुर से संवाददाता द्वारा बात की गई तो उन्होंने अतिशीघ्र किसान की परेशानी का निस्तारण कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। हदबरारी न होने से परेशान किसान कलहूराम मौर्य की सुने जुबानी—-
गाटा सं 862 की हदबरारी के लिए दर-दर भटक रहा अन्नदाता किसान
RELATED ARTICLES