रुड़की के निजी होटल में जिला सहकारी बैंक लिमिटेड हरिद्वार की नवनिर्वाचित प्रबंध समिति के सम्मान में कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद एवं वरिष्ठ भाजपा कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सहकारिता क्षेत्र से जुड़े पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभा में नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजेंद्र सिंह उपाध्यक्ष सुशील राठी सहित संचालक मंडल के सदस्यों का फूल मालाओं और शुभकामनाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया नई प्रबंध समिति को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस भरोसे के साथ जिम्मेदारी सौंप है उसे विश्वास पर खड़ा उतरना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है उन्होंने साफ कहा कि सरकारी बैंक सीधे किसानों और ग्रामीणों से जुड़ा है इसलिए पारदर्शिता ईमानदारी और पूरी निष्ठा के साथ काम करते हुए किसानों के हित और बैंक के विकास को प्राथमिकता देनी होगी नई टीम को प्रदीप बत्रा शुभकामनाएं देते हुए बैंक और सहकारिता क्षेत्र को मजबूत करने के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सहकारी समितियां के अध्यक्ष पदाधिकारी और सैकड़ो लोग मौजूद रहे सभी ने नई प्रबंध समिति से बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की उम्मीद दी।
