रिपोर्ट बृजेश कुमार
बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार एंबुलेंस और सवारियों से भरे टेंपो की टक्कर ने पूरे इलाके को हिला दिया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को बरेली रेफर किया बदायूं में भीषण सड़क हादसा: एंबुलेंस-टेंपो की जोरदार टक्कर में 2 की मौत, 2 गंभीर; चीख-पुकार से गूंजा इलाकाएंबुलेंस-टेंपो की जोरदार टक्कर में 2 की मौत बदायूं के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को हिला दिया। तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस और सवारी से भरे टेंपो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना देहमी गांव के पास करीब सुबह 8 बजे की है।कैसे हुआ हादसा?प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वजीरगंज से टेंपो में सवार होकर 5 लोग बदायूं की ओर आ रहे थे। टेंपो में दो महिलाएं, दो पुरुष और एक किशोर सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस ने गलत दिशा में आकर टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो सड़क किनारे पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और राहगीर मौके पर दौड़े। चारों तरफ चीख-पुकार मच गई।मृतकों की नहीं हो पाई पहचानहादसे में टेंपो सवार 2 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को पहले जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया। एक किशोर को मामूली चोटें आई हैं।ये भी पढ़ें- मुजफ्फरनगर में गायों के दुश्मनों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक आरोपी को लगी गोली और 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरारपुलिस जांच में जुटीसिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एंबुलेंस और टेंपो को थाने ले जाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में एंबुलेंस चालक की लापरवाही सामने आ रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।