Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसौर ऊर्जा ट्यूबवेलों पर चोरों का धावा, पैनल और स्टार्टर चोरीबिल्सी

सौर ऊर्जा ट्यूबवेलों पर चोरों का धावा, पैनल और स्टार्टर चोरीबिल्सी

रिपोर्ट भूदेव प्रसाद

बिल्सी/बदायूं। तहसील बिल्सी क्षेत्र के ग्राम दुधौनी में किसानों के खेतों में लगे सौर ऊर्जा संचालित ट्यूबवेलों को चोरों ने निशाना बनाकर ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी। रात के अंधेरे में चोर सौर पैनल और ट्यूबवेल चलाने वाला स्टार्टर काटकर ले गए तथा कुछ पैनलों को क्षतिग्रस्त कर दिया।जानकारी के अनुसार बिसौली मार्ग से कुछ दूरी पर किसान सुरेंद्र प्रजापति के खेत में लगे ट्यूबवेल से चोर तीन सौर पैनल और स्टार्टर काटकर ले गए। वहीं नत्थूलाल शाक्य के खेत से एक सौर पैनल और स्टार्टर चोरी किया गया, जबकि दो पैनलों को तोड़ दिया गया। इसके अलावा  महेरवान शाक्य के खेत से भी तीन सौर पैनल और स्टार्टर चोरी होने की बात सामने आई है।सुबह जब किसान अपने खेतों पर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। देखते ही देखते गांव में घटना की चर्चा फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता बढ़ रही है। किसानों ने पुलिस से रात के समय गश्त बढ़ाने और सौर ऊर्जा ट्यूबवेलों को निशाना बनाने वाले चोरों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular