ब्यूरो रिपोर्ट
अयोध्या जिले में बीकापुर शिक्षा क्षेत्र के नगर पंचायत बीकापुर के तेंदुआमाफी में शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे देश दीपक आदर्श इंटर कालेज के विद्यालय परिसर में 15 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र श्रीवास्तव द्वारा विद्यालय के अध्यापकों,व छात्र,छात्राओं के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया,विद्यालय में अपने साथियों के साथ पहुंचे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन अयोध्या के जिला मंत्री के एस मिश्र द्वारा प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र श्रीवास्तव को स्मारिका ग्राम्य गौरव पत्रिका व बैग देकर सम्मानित किया गया,विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोहा गया,कार्यक्रम से पूर्व तिरंगा झंडा फहराए जाने के बाद विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्ट्रगान व सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा दिल से गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया गया।