Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडक्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया,हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं...

क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया,हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का हंगामा

हरिद्वार। रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है । क्षेत्र के एक गांव निवासी 14 साल की वंचित समाज की किशोरी को लव जिहाद का शिकार बनाने के लिए सलमान ने अपने हाथ पर ओम का निशान बनवाया साथ ही हाथ में महाकाल का कड़ा भी पहने वह नाबालिक किशोरी को 21 जुलाई को लेकर फरार हो गया था पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया है।हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दलित नाबालिक किशोरी को सलमान के साथ फरार होने में सलमान की बहन रिहाना ने अहम भूमिका निभाई रिहाना ने ही दोनों को दोस्ती कराई थी किशोरी को करीब 10 दिन बाद 1 अगस्त को रात बरामद किया गया है उसे मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि सलमान ने नाबालिक किशोरी को केरला स्टोरी की तरह जिहाद शिकार बनाया है सलमान का एक वीडियो भी जारी किया गया है उसमें सलमान अपनी बहन रिहाना पर किशोरी के साथ फरार होने से सहयोग करने का आरोप लगा रहा है वीडियो में सलमान के हाथ पर ओम का निशान भी गुदा हुआ साफ दिखाई दे रहा है वह महाकाल का कड़ा भी पहले पहने हुए हैं।हिंदू संगठन के कार्यकर्ता दीपक सैनी गौ रक्षक के नेतृत्व में सोमवार को एसपी देहात कार्यालय पहुंचे थे दीपक का कहना है कि हरिद्वार जिले में लव जिहाद बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मामला जानकारी में आया है किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया गया है आरोपी युवक के बारे में जानकारी जुटाना के साथ मामले की जांच की जा रही है मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular