Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तराखंडखानपुर विधानसभा की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग

खानपुर विधानसभा की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

लक्सर के खानपुर से जो चौंकाने वाला मामला सामने आया है एक बार फिर हुआ गर्मया”खानपुर विधानसभा की राजनीति में एक बार फिर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस बार मामला सीधे मंदिर से दी गई खुली चुनौती का है।एक जनसभा के दौरान नेता ने मंदिर में खड़े होकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि संबंधित जनप्रतिनिधि ने इस विकास कार्य के लिए केवल एक रुपये का भी प्रयास किया है, उनके नाम से कोई सरकारी पत्र जारी हुआ है, कोई कार्रवाई हुई है या कोई एस्टीमेट बना है, तो वह विधायक पद छोड़ने तक को तैयार हैं।उन्होंने कहा कि ‘मैं इस मंदिर में खड़ा होकर कह रहा हूं, अगर सरकार का एक भी ऐसा दस्तावेज दिखा दिया जाए जो उनके प्रयास को साबित करता हो, तो मैं विधायक की कुर्सी ही नहीं, इसी मंदिर में अपना फैसला स्वीकार कर लूंगा।’इस बयान के बाद खानपुर विधानसभा की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि इस चुनौती का जवाब क्या आता है और क्या संबंधित पक्ष इस दावे पर कोई आधिकारिक दस्तावेज सामने रखेगा।फिलहाल इस बयान को लेकर राजनीतिक चर्चाएं गर्म हैं। यदि सामने वाले पक्ष की प्रतिक्रिया आती है, तो हम उसे भी प्रमुखता से आपके सामने रखेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular