रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़: श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने, यातायात प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा कांवड़ यात्रा के दौरान बैरीकेडिंग, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव मिले और सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।India Times 7 Aman Kumar tahsil reporter Hapur