रिपोर्ट इमरती
अलीगंज/बरेली ——–अलीगंज थाना क्षेत्र के सत्तारनगर गांव में गुरुवार को एक मजार पर गुंम्बद निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिना प्रशासनिक अनुमति किसी मकान पर मस्जिद जैसी गुंम्बद का निर्माण कराया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों के निर्देश पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया। विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सत्तारनगर निवासी शेर मोहम्मद अपने घर में बनी मजार पर गुंम्बद का निर्माण कर रहे थे। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना थाना प्रभारी निरीक्षक जगत सिंह को दी। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद नायब तहसीलदार दीप्ति पाल भी घटनास्थल पर पहुंची और निर्माण को हटाने के निर्देश दिए पुलिस की मौजूदगी में मजदूरों की टीम लगाकर निर्माण को ध्वस्त करना शुरू किया गया। मामले में दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद पुत्र स्व. अकबर अली ने बताया कि उनके घर में बनी मजार करीब 9 वर्ष पुरानी है उनका कहना है कि यह मजार शेर मोहम्मद नामक व्यक्ति की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता अकबर अली मजदूरी करते थे। एक बार मकान की नींव की खुदाई के दौरान उनके हाथ से पुरानी कब्र निकल गई थी इसके बाद उन्हें लगातार परेशानियां होने लगी। इसी कारण से उन्होंने घर पर मजार बनवाई थी। शेर मोहम्मद ने बताया कि उनके पिता का निधन हो चुका है मृत्यु से पहले उन्होंने इच्छा जताई थी कि भविष्य में इस मजार के ऊपर गुंम्बद बनवा दिया जाए। वह अपने पिता की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए गुुम्बद का निर्माण करा रहे थे। उन्होंने कहा कि जब गांव के लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में निर्माण का विरोध किया तो उन्होंने विवाद बढ़ने के बजाय स्वयं ही निर्माण कार्य रुकवा दिया और गुंम्बद हटवाने की सहमति दे दी। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राजस्व अधिकारियों के निर्देशों पर निर्माण हटाने की कार्रवाई कराई गई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और मामले पर प्रशासन की नजर बनी हुई हैरिपोट इमरतीमंजगाव