रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
आंवला में हाल ही में हुई अत्यंत दुःखद घटना में दिवंगत 6 वर्षीय मासूम बालक के शोकाकुल पिता नन्दराम को उत्तर प्रदेश शासन की दैवीय आपदा राहत योजना के अंतर्गत अनुमन्य ₹4 लाख की आर्थिक सहायता का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। इस अवसर पर शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा उन्हें इस कठिन समय में शासन एवं प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।किसी भी परिवार के लिए अपने मासूम बच्चे को खोने का दुःख अपूरणीय है। आर्थिक सहायता इस क्षति की भरपाई नहीं कर सकती, किंतु शासन पीड़ित परिवार के साथ संवेदनशीलता के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परिवार को शासन द्वारा अनुमन्य सभी लाभ एवं सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए तथा आवश्यक औपचारिकताओं का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत बालक की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें। इस दुःख की घड़ी में हम सभी की संवेदनाएँ परिवार के साथ हैं। रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर बरेली संवाददाता