Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशतीन दिन की मशक्कत के बाद नाले में डूबे बच्चे का मिला...

तीन दिन की मशक्कत के बाद नाले में डूबे बच्चे का मिला शव

रिपोर्टर अर्जुन दिवाकर बरेली

बरेली। नगर में हुई तेज बारिश के दौरान नाले में डूबे 10 वर्षीय बालक का शव तीन दिन बाद बरामद कर लिया गया। नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मंगलवार दोपहर शव को तहसील के पास नाले से निकाला।घटना 28 जुलाई की है। मोहल्ला खेड़ा निवासी 10 वर्षीय बालक बारिश के पानी में नहाते समय नाले में बह गया था। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष सैयद आबिद अली ने तत्काल 40 सदस्यीय खोज टीम का गठन किया। टीम में पालिका कर्मी, सफाई नायक और स्थानीय समाजसेवी शामिल थे।खोज अभियान में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दिए। टीम ने मोहल्ला खेड़ा से अब्दुल कलाम पार्क, लक्ष्मी नारायण मंदिर और नालेपार तक सर्च ऑपरेशन चलाया। साथ में डॉग स्क्वायड की टीम और खोजी कुत्ते को भी लगाया गया।मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे बच्चे का शव तहसील शमशान भूमि के पास नाले में मिला। शव को निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया। खोज अभियान में अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरि, अवर अभियंता प्रमोद कुमार, नायब तहसीलदार दीप्ति पाल, सभासद सूरजपाल मौर्य, मनोज मौर्य, रामवीर प्रजापति, सुखलाल कश्यप, डॉ. संजय सक्सेना सहित पालिका के सभी सफाई कर्मियों ने सहयोग किया।इस दुखद घटना से पूरे नगर में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular