Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशसड़क हादसे में घायल पिता-पुत्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव...

सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, गांव में शोक की लहर

रिपोर्ट भूदेव प्रसाद

बदायूं। तहसील बिल्सी के ग्राम दुधौनी निवासी चिरौंजीलाल और उनके पुत्र मनोज 24 जुलाई 2026 को मोटरसाइकिल से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी दौरान बिसौली-चंदौसी मार्ग पर दोनों अज्ञात परिस्थितियों में सड़क हादसे का शिकार हो गए। दोनों गंभीर हालत में सड़क किनारे पड़े मिले।सूचना मिलते ही बिसौली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल चिरौंजीलाल व मनोज को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन की जांच की, जिसमें एक परिजन का संपर्क नंबर मिलने पर उन्हें घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए।प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद रेफर किया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली स्थित एम्स भेज दिया। इलाज के दौरान 29 जुलाई 2026 को पिता चिरौंजीलाल और पुत्र मनोज ने दम तोड़ दिया।पिता-पुत्र की एक साथ मौत की खबर से ग्राम दुधौनी में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम का माहौल है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हादसे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular