रिपोर्ट इमरान अली
आज़मगढ़। एंटी करप्शन ब्यूरो ऑफ इंडिया (ACBI) के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारी अध्यक्ष ठाकुर कृष्णा सिंह ने बताया कि थाना अहरौला, जनपद आज़मगढ़ निवासी श्रीमती किरण चौहान द्वारा अपने साथ कथित मारपीट, धमकी, गाली-गलौज, उत्पीड़न तथा संपत्ति को नुकसान पहुँचाने जैसी घटनाओं के संबंध में शिकायत प्रस्तुत की गई थी।शिकायत प्राप्त होने के उपरांत ACBI ने उपलब्ध तथ्यों एवं दस्तावेजों का परीक्षण कर पत्र संख्या ACBI/UP/2026/111 के माध्यम से माननीय उप महानिरीक्षक पुलिस (DIG), आज़मगढ़ रेंज को विस्तृत प्रार्थना-पत्र सभी उपलब्ध साक्ष्यों सहित स्पीड पोस्ट द्वारा प्रेषित किया। साथ ही प्रकरण में निष्पक्ष जांच, दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई तथा पीड़िता एवं उसके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया।इसके अतिरिक्त सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अंतर्गत संबंधित विभाग से कार्रवाई की जानकारी प्राप्त करने हेतु RTI आवेदन भी दायर किया गया। प्रारंभिक स्तर पर सूचना उपलब्ध न कराए जाने पर विधिक प्रक्रिया का पालन करते संवादाता रमेश यादव