रुड़की के भगवानपुर में आज आम आदमी पार्टी द्वारा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली से पहुंचे प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि पार्टी ने उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का लक्ष्य तय किया है। इसके तहत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर विधानसभा, हर वार्ड और हर गांव तक पहुंचकर नई टीमों का गठन करेंगे और आम आदमी पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह संवाद कार्यक्रम सिर्फ एक बैठक नहीं, बल्कि संगठन को नई ऊर्जा देने का अभियान है, जिसमें कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी भूमिका को और अधिक सक्रिय बनाया जा रहा है। वहीं कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के सदस्य व कोऑर्डिनेशन प्रेम सिंह ने कहा कि भगवानपुर में आयोजित इस संवाद का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और संगठन को मजबूत आधार देना है। उन्होंने विश्वास जताया कि जब संगठन मजबूत होगा तो आने वाले चुनावों में जीत भी निश्चित रूप से पार्टी की ही होगी। कार्यक्रम में सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने पार्टी की मजबूती के लिए विचार साझा किए। मोनी सैनी की खास रिपोर्ट