India Times 7

Homeहरिद्वारमहिला सम्मान कार्यक्रम एवं कार्यालय उद्घाटन का भव्य आयोजन किया गया

महिला सम्मान कार्यक्रम एवं कार्यालय उद्घाटन का भव्य आयोजन किया गया

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

हरिद्वार लक्सर विकास समिति के तत्वावधान में आज लक्सर में महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को समर्पित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला सम्मान कार्यक्रम तथा कार्यालय उद्घाटन समारोह का आयोजन उत्सव पैलेस, चौधरी हुकुम सिंह जी के यहां, चांदमल आढ़त के सामने, भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के समीप, हरिद्वार रोड, लक्सर में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11:30 बजे कार्यालय उद्घाटन समारोह से हुई, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर नवस्थापित कार्यालय के शुभारंभ पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। उपस्थित अतिथियों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।इसके पश्चात दोपहर 1:00 बजे महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जिसमें विशेष रूप से आशा कार्यकर्त्रियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। इन सभी महिलाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया तथा यह दर्शाया कि जमीनी स्तर पर कार्य कर रही महिलाएं आज सशक्तिकरण की दिशा में सशक्त रूप से आगे बढ़ रही हैं।कार्यक्रम के आयोजक एवं निवेदक रविंद्र सिंह आनंद (पूर्व राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार) ने अपने संबोधन में कहा कि,“महिलाएं समाज की रीढ़ हैं और उनका सम्मान ही एक सशक्त समाज की नींव है। इस प्रकार के आयोजन न केवल महिलाओं को प्रेरित करते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं।उन्होंने आगे कहा कि लक्सर विकास समिति का उद्देश्य क्षेत्र में विकास, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है, और भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सोनिया आनन्द रावत ने शिरकत की और उपस्थित महिलाओं एवं जनसमूह को संबोधित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। अपने संबोधन में डॉ. सोनिया आनन्द रावत ने महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है और समाज के विकास में उसकी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक नारा नहीं बल्कि एक सतत प्रक्रिया है, जिसमें शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए, ताकि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर समाज में सशक्त रूप से खड़ी हो सकें। डॉ. रावत ने महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।इस अवसर पर क्षेत्र की कई प्रतिभाशाली एवं समाजसेवी महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए समिति का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, महिलाओं, युवाओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन सफल और प्रभावशाली बना। इस दौरान डॉ अनिल कुमार,अर्जुन सिंह, अरविंद गर्ग ,विलियम्स ,आस मोहम्मद,बासित ,साहब राजा,धर्मराज चौहान, भीम सिंह सैनी, कोमल, प्रीति ,शबनम, नीलम आस्था ,पायल ,माही, प्रवेश, राजबाला ,कामिनी रानी ,सविता बबली, कविता, मीनाक्षी,राधिका,चरण सिंह बृजमोहन शर्मा उमा भारती, राखी, रीता रानी ,सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित थी। रविंद्र सिंह आनंदअध्यक्ष, लक्सर विकास समिति।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular