मोनी सैनी की खास रिपोर्ट
हरिद्वार सड़क हादसा महिला की मौके पर ही मौत। पिरान कलियर धनोरी जसवावाला मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला के मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई जानकारी के अनुसार धनोरी बाजार में जसवावाला मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली सड़क किनारे खड़ी थी जिसमें दहेज का सामान लोड किया जा रहा था इसी दौरान तेज रफ्तार से श्रीजी गैस प्लांट से गैस से लोड होकर जा रहा ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में पास से गुजर रही बाइक आ गई हादसे में बाइक पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और ट्रैक्टर ट्राली के नीचे आ जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई वही बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया घायल को भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है पिरान कलियर थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।