India Times 7

Homeहरिद्वारगोकशी की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, प्रतिबंधित मांस के साथ...

गोकशी की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक दबोचा

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

गोकशी की सूचना पर भगवानपुर पुलिस ने की कार्रवाई, प्रतिबंधित मांस के साथ एक युवक दबोचा, सात के खिलाफ मुकदमा दर्जभगवानपुर । थाना क्षेत्र के सिकरौढ़ा गांव के समीप ग्रामीणों ने एक बाइक सवार युवक को संरक्षित पशु मांस के साथ पकड़ लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी समेत सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। भगवानपुर थाना पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि सिकरौढ़ा मार्ग पर ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तलाशी ली तो बाइक से करीब 60 किलोग्राम मांस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान तौफीक निवासी सिकरौढ़ा के रूप में हुई है। पूछताछ करने पर तौफीक ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर संरक्षित पशु कटान को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटना में प्रयुक्त बाइक को सीज कर दिया है। आरोपी तौफीक से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने इस गिरोह के अन्य सदस्यों को भी नामजद किया है।पुलिस ने सुभान, फैजान, रिहान, अतीक, नौशाद और असलम (सभी निवासी सिकरौढ़ा) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उप निरीक्षक प्रदीप चौहान ने बताया कि मुख्य आरोपी तौफीक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामले के अन्य छह आरोपी फिलहाल फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular