India Times 7

Homeहरिद्वारनमाज अदा कर लौट रहे लोगों से मिलते हुए कांग्रेस नेताओं द्वारा...

नमाज अदा कर लौट रहे लोगों से मिलते हुए कांग्रेस नेताओं द्वारा ईद की बधाई दी

मोनी सैनी की खास रिपोर्ट

हरिद्वार जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की महानगर के तत्वाधान में ईद के अवसर पर ईदगाह के सामने नमाजियों का भव्य स्वागत फूल बरसाकर किया गया ।इस अवसर पर नमाज अदा कर लौट रहे लोगों को मिठाई खजूर रसगुल्ला सौंफ आदि भेंट कर गले मिलते हुए कांग्रेस नेताओं द्वारा ईद की बधाई दी गई ।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि ईद प्रेम सद्भावना एवं तपस्या का त्यौहार है और इसे खुशी के साथ मिलजुल कर सभी देशवासियों को मनाना चाहिए ।प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता ने कहा कि ईद और नवरात्र संयोग से एक ही महीने में है इसलिए इन दोनों त्योहारों को सभी लोगों को साथ मिलकर मनाना चाहिए उन्होंने रोजेदारों को शुभकामनाएं दी ।प्रणय प्रताप सिंह प्रदेश महासचिव यूथ कांग्रेस ने कहा कि भारत के संस्कृति में हिंदू मुस्लिम दोनों का योगदान है इसलिए हम आपस में एक दूसरे के त्यौहार मिलकर मनाते हैं। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वरलाल शास्त्री, डॉक्टर हरविंदर सिंह,मोहित त्यागी, वैभव सैनी ,भूषण त्यागी, सुशील कश्यप,मदन पाल सिंह भडाना, सलमान ,ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, जसवंत सिंह ,उदय चौधरी ,नरेश प्रिंस रईस अजय कुमार दीपक आदि अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular