रिपोर्ट वैभव गुप्ता
बदायूं कचहरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मुकदमे की पैरवी करने आई पीड़िता राधा गुप्ता पर दबंगों ने दिनदहाड़े हमला कर दिया।जानकारी के मुताबिक, राधा गुप्ता अपने परिवार के साथ कचहरी पहुंची थीं, तभी आरोपी हिमांशु गुप्ता अपने साले और अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका।आरोप है कि हिमांशु गुप्ता और उसके साथियों ने पहले राधा गुप्ता का रास्ता रोका और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।पीड़िता राधा गुप्ता का कहना है कि आरोपियों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की, बल्कि उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। उनका आरोप है कि यह हमला चल रहे मुकदमे को दबाने और उन पर दबाव बनाने के लिए किया गया है।बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी उन्हें धमका चुके हैं, लेकिन कचहरी परिसर में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दे दी है और हिमांशु गुप्ता व उसके साथियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।अब देखना होगा कि कचहरी जैसे संवेदनशील स्थान पर हुई इस घटना के बाद पुलिस कितनी तेजी से आरोपियों पर कार्रवाई करती है।

