रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
बरेली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की एक बैठक का आयोजन रिठौरा में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हरेंद्र सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमपाल सोलंकी जी ने डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया जी के विचारों को साझा किया। राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं भाग्य से भारतीय और सौभाग्य से हिंदू हूं, मैं हिंदुत्व के लिए हमेशा लड़ता रहूंगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की जान होता है उन्होंने कहां की हमें जातियों में नहीं बटना है, सभी जातियों के लोग मेरे भाई हैं।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमित गंगवार ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों को गौ रक्षा एवं गौ सेवा का संकल्प भी दिलाया।इस मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के रिठौरा नगर अध्यक्ष कमल कश्यप एवं नगर महामंत्री सत्यम कश्यप और उनकी टीम को गौ सेवा में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।इसके साथ ही संगठन में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं को उनके पद की जिम्मेदारी सौंप गई। आज की बैठक में राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रांत अध्यक्ष सोमिल अग्रवाल, व्यापार परिषद के प्रांत अध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री हरीश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी विजय मौर्य, तहसील मंत्री देव ठाकुर, महिला परिषद की तहसील मंत्री रितु वर्मा, रिठौरा नगर उपाध्यक्ष सौरभ कश्यप, नगर मंत्री सुमित कश्यप के अलावा 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।