रिपोर्ट अमन कुमार
हापुड़ विधानसभा में मान्यवर कांशीराम साहब के जन्मदिवस एवं Azad Samaj Party (Kanshi Ram) के छठे स्थापना दिवस के अवसर पर हापुड़ में जिला कार्यालय पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में हापुड़ विधानसभा से आजाद समाज पार्टी कांशीराम के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार शिरीष जी के नेतृत्व में पूरी जिला कमेटी एवं पार्टी पदाधिकारियों ने मान्यवर कांशीराम साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वीरेंद्र कुमार शिरीष जी ने कहा कि मान्यवर कांशीराम साहब ने बहुजन समाज को राजनीतिक ताकत देने का जो मिशन शुरू किया था, उसे आजाद समाज पार्टी कांशीराम आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि समाज के दबे-कुचले, शोषित और वंचित वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए पार्टी निरंतर संघर्ष कर रही है।उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी कांशीराम को मजबूत किया जाएगा और बहुजन समाज की आवाज को विधानसभा तक पहुँचाया जाएगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने और बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में जिला कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बहुजन समाज के सम्मानित लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।