रिपोर्ट ब्रजेश पाल सिंह
बरेली। भुता थाना क्षेत्र रावल कला गांव एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बेरहमी से डंडों से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आरोपी ने घटना को छुपाने के लिए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी भी शुरू कर दी लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से मामला खुल गया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबको कब्जे में लिया और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया प्राप्त जानकारी के अनुसार रावल कला निवासी भीमसेन 32 अपनी पत्नी मंजू 28 के साथ रह रहा था बताया जाता है की दोनों के बीच पिछले कुछ समय से घरेलू विवाद चल रहा था ग्रामीणों का कहना है की आरोपी अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था जिसके कारण आए दिन कहासुनी और झगड़ा होता रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक भीमसेन ने करीब 5 साल पहले मंजू से दूसरा विवाह किया था उसकी पहली पत्नी करीब 1 वर्ष पहले अपने तीन बच्चों के साथ उसे छोड़कर चली गई थी इसके बाद भीमसेन मंजू के साथ रहने लगा बताया जाता है की मंजू के भी दो बच्चे हैं जिन्हें वह अपने मायके में छोड़कर पति के साथ रह रही थी शादी के बाद शुरू में सब कुछ ठीक-ठाक चला लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा गांव के लोगों का कहना है की छोटी-छोटी बातों को लेकर भी दोनों के भी झगड़ा हो जाता था और कई बार मामला कई मारपीट तक पहुंच जाता था। बताया जा रहा है भीमसेन शराब के नशे में घर पहुंचा था घर पहुंचने के बाद उसने पत्नी से चरित्र को लेकर बस शुरू कर दी देखते ही देखते विवाद बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखा डंडा उठा लिया और मंजू पटवार तोड़ बार करने लगा डंडों से हुई बेरहमी भरी पिटाई में मंजू के सिर में गंभीर चोटे आई मंजू खून से लथपथ हो गई। और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी घबरा गया। और उसने मामले को छुपाने की योजना बना ली। मंगलवार सुबह मंजू के शब को गांव के बाहर शमशान घाट ले जाने की तैयारी करने लगा वहां अंतिम संस्कार करने की कोशिश कर रहा था ताकि किसी को हत्या की जानकारी ना हो सके और मामला सामान्य मौत कितना दिखाई दे लेकिन गांव के कुछ लोगों को आरोपी की गतिविधियों पर शक हो गया उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी पुलिस ने मोबाइल की जीपीएस लोकेशन के आधार पर भीमसेन को गांव के बाद स्थिति एक खेत से गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने आरोपी के घर से खून से सना डंडा भी बरामद किया है जिसकी हत्या में इस्तेमाल किया गया था फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मित्रता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। और मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी
