रिपोर्ट अर्जुन दिवाकर
आँवला The Heritage School का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी ने किया। पं. आर. के शर्मा पूर्व विधायक व स्कूल के प्रबन्धक विजेंद्र सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने चाँदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने अरविंद यादव जिला पंचायत सदस्य द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँच कर वहाँ उपस्थित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में भाजपा सरकार है लेकिन उसके बाद भी हर तरफ अराजकता का माहौल है। किसान महंगाई के कारण फाँसी खा रहा है, बेरोजगार नौकरी के लिए सड़क पर आंदोलन कर रहा है लेकिन सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त होती जा रही है और यह बड़ी-बड़ी बातें करने वाली भाजपा सरकार महगाई और बेरोजगारी की समस्या से निस्तारण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में देश और प्रदेश में महिला अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकार में महिलाओं के हितों को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी के कार्य पूरी निष्ठा के साथ करना होगा और निश्चित ही 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। इसलिए सभी साथी इस निरंकुश भाजपा सरकार को 2027 में उखाड़ फेंकने का संकल्प लेकर जाये। उन्होंने कहा कि आज इस भाजपा सरकार में स्कूल बंद किए जा रहे हैं जिससे गरीब का बच्चा पढ़ाई से बहुत दूर जा रहा है लेकिन मुझे पूर्ण विश्वास है कि निश्चित ही यह स्कूल इस क्षेत्र की दशा और दिशा बदलने का कार्य करेगा।। कार्यक्रम में आशीष यादव, वीरपाल सिंह, ब्रजेश यादव, शुभलेश यादव, अगम मौर्य, मलखान सिंह, भारती चौहान, स्मिता यादव, संगीता पाल, सुनीता पाल, बी. डी वर्मा, शांति सिंह, मोत्शाम सिद्दीकी, पियूस वर्मा, डा. इंद्रपाल सिंह, इंजी. सतेंद्र सिंह यादव, राजेश गौड़, सुनील लोधी, हाजी शब्बीर, जीराज यादव, पदम सिंह, वीरेश शाक्य, अरविंद यादव, शिवम चौहान, आलोक यादव, गुलाम नवी, राजेश यादव, ओमप्रकाश वर्मा, नरवेश यादव, उदेश सिंह, पिंटू सिंह, पुष्पेंद्र यादव, मनोज यादव, हिमांशू, ज्ञानदीप, कोप सिंह, विजय कुमार सिंह, भूपराम मौर्य, अवनीश सिंह, गुड्डू सिंह, सुनील यादव, चमन सिंह, जगन्नाथ सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा, विश्वास सिंह, सालिकराम वर्मा, राकेश मौर्य, रामवीर सिंह, नन्हे यादव, विपिन यादव, राजवीर सिंह, नरवेश यादव, राजू, शहरेयार, सलमान, कश्मीर सिंह, सुभाष यादव, हिमांशू, आर. पी लोधी, वीरपाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
