India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशIGRS जनसुनवाई निस्तारण में यूपी में पहला स्थान

IGRS जनसुनवाई निस्तारण में यूपी में पहला स्थान

रिपोर्ट भूदेव सिंह

बदायूँ । जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के मामले में बदायूँ पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा फरवरी 2026 माह के लिए किए गए मूल्यांकन में यह उपलब्धि सामने आई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में बदायूँ जिले के 22 थानों में से 19 थानों ने भी प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिकायतों के निस्तारण, संतुष्ट फीडबैक, रैंडम जांच, प्रोफाइल अपडेट और फील्ड विजिट सहित सभी मानकों में बदायूँ को अधिकतम 135 में से 135 अंक मिले।इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, आईजीआरएस प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार काम्बोज और आईजीआरएस टीम की सराहना करते हुए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular