India Times 7

Homeबदायूंतेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी टक्कर

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं जिले के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में एआरटीओ चौराहे के पास बाईपास पर कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव अहरुईया निवासी भानु प्रताप (27) कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव सदाठेर स्थित ननिहाल जा रहे थे, इस दौरान सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई तभी तेज रफ्तार डंपर ने भानु की बाइक को बुरी तरह कुचल दिया और दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव छतुईया निवासी संजय (28), उनकी बेटी चांदनी (8) और भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों बाइकों को कुचलने के बाद भाग रहे डंपर ने तीसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें एक महिला घायल हो गई, सूचना पर कादरचौक थाना पुलिस ने डंपर को पकड़कर अपने कब्जे में ले लिया है, पुलिस ने भानु प्रताप के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, भानु पांच बहनों के बीच अकेला भाई था, कोहराम मचा हुआ है, घायलों का उपचार चल रहा है…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular