India Times 7

Homeशामलीजस्सूवाला मंदिर में हिंदू सम्मेलन आयोजित

जस्सूवाला मंदिर में हिंदू सम्मेलन आयोजित

रिपोर्ट सुधीर कुमार

शामली थानाभवन स्थित जस्सूवाला मंदिर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संगीत गोयल ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन संजय राणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राम नरेश महाराज व रामपाल सिंह को पटका पहना कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सचिन अग्रवाल, विमल आर्य, अक्षय कश्यप, शिवम गुप्ता नगर खंड प्रचारक शशांक कुमार ,किसान संघ से रामपाल सिंह तथा राम नरेश महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके अलावा राजेश तिवारी, राकेश काम्बोज , डॉ नीरज सैनी,मुकेश ठाकुर, शालू राणा, हर्षित गोयल, ललित अरोड़ा, संजय कश्यप एवं कुशल सिंघल, ओमवीर आर्य ,धर्मेंद्र प्रजापत,राजपाल,सतेंद्रकुमार,ऋषिपालविकसित सहित बड़ी संख्या में मौजूद रहे।सम्मेलन के मुख्य वक्ता रामनरेश महाराज एवं रामपाल सिंह ने अपने संबोधन में हिंदू समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा और सामाजिक समरसता पर बल दिया। वक्ताओं ने युवाओं से धर्म और संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। अर्निका ने कविता पाठ कर सबका मन मोह लिया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular