मिल्कीपुर अयोध्या।आजादी के बाद से ही सरकारी नाली से महरूम थे ग्रामीण,गांव की कई सरकारें आई व गई लेकिन किसी ने ग्रामीणों की इस समस्या पर नहीं दिया ध्यान, वर्तमान प्रधान की पहल पर 250 से अधिक लोगों की जल निकासी का रास्ता हुआ साफ, विकासखंड अमानीगंज के कोटडीह के मजरे कालू शुक्ल का है मामला,जनहित का कार्य होने से ग्रामीणों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश ओझा को दी बधाई ,इस दौरान इन्द्रभान शुक्ला,जग प्रसाद शुक्ला, केके शुक्ला, पप्पू शुक्ला, सुरेश चंद्र शुक्ला,सुरेश शुक्ला, राहुल शुक्ला, कृष्णा पांडे, नारायण पांडे, रामनिवास शुक्ला, सत्यम शुक्ला, मंगली शुक्ला, जमुना प्रसाद शुक्ला सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।