Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यापहलवान वीर बाबा के स्थान पर 120 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

पहलवान वीर बाबा के स्थान पर 120 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

अयोध्या। हैरिंग्टनगंज :-विधानसभा क्षेत्र मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत परसपुर सथरा स्थित पहलवान वीर बाबा के स्थान पर जरूरतमंदों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 120 गरीब व असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम पंचायत निवासी वरिष्ठ पत्रकार विपिन तिवारी व रमेश तिवारी रहे। कंबल वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे से हुआ, जो दोपहर 1 बजे तक चला।कार्यक्रम के दौरान आयोजक विपिन तिवारी द्वारा आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राधेश्याम पाण्डेय व रामप्रकट दूबे रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान श्रवणजीत कनौजिया, अर्पित तिवारी, मंच संचालन कर रहे जैश पांडेय, देवनाथ तिवारी, वरिष्ठ कवि सरल जी, रामकृष्ण तिवारी, वटकेश्वर दत्त शुक्ला, आशीष तिवारी राहुल मिश्रा सुनील यादव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज सेवा और मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular