India Times 7

Homeअयोध्याचोरी के पहियों के साथ 02 शातिर चोरो को पुलिस ने...

चोरी के पहियों के साथ 02 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अयोध्या चोरी के पहियों (कार के चक्कों) के साथ 02 शातिर चोरो को थाना को0 रूदौली पुलिस ने किया गिरफ्तार।*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर द्वारा अपराध नियंत्रण व चोरी व नकबजनी के दृष्टिगत अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवन्त चौधरी के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रूदौली आशीष निगम के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रूदौली संजय मौर्य के नेतृत्व में रूदौली पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.01.2026 को चारपहिया वाहन थार रॉक्स के चारों पहियों (चक्कों)की चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को ग्राम कदिरापुर की तरफ जाने वाली रोड पर मलकनिया धाम मंदिर के पास नहर पुलिया से समय सुबह 07.04 बजे गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई । अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये चार पहिये (चक्के) बरामद हुए। जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं.- 042/2026 धारा-305(C)/331(4)/ 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण*-1. अयान पुत्र मुस्तकीम निवासी मोहल्ला सालार कस्बा रुदौली थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या उम्र करीब 19 वर्ष 2. हमजा उर्फ साहिल उर्फ डगली पुत्र नफीस निवासी मोहल्ला मख्दूमजादा कस्बा रुदौली थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या उम्र करीब 19 वर्ष*गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम*-1. प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य को0रुदौली अयोध्या2. उ0नि0 शिवेन्द्र पाल को0रुदौली अयोध्या3. का0 धर्मेश कुमार को0रुदौली अयोध्या4. का0 सलमान अली को0रुदौली अयोध्या*बरामदगी विवरण*-1. चारपहिया वाहन थार रॉक्स के 04 चक्के(पहिया) बरामद ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular