रुदौली -अयोध्या विकासखंड रुदौली की ग्राम पंचायत ऐहार में संचालित आदर्श कोचिंग सेंटर मे बड़ी धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कोचिंग संचालक एसपी रावत, जिला पंचायत सदस्य सुमन पासवान ,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुनीत कुमार साहू ,नकछेद रावत, जमुना प्रसाद ,पवन कुमार ,मंडल अध्यक्ष भरत लाल रावत, शिवकरन पासवान जे ई, शिक्षक राजकुमार, शिक्षक शिवकुमार ,शिक्षिका पूनम रावत ने भी संविधान की गरिमा महिमा और देश की अखंडता एकता के प्रति बच्चों को सजक किया छात्रों के द्वारा नृत्य कला का प्रदर्शन किया गया इस मौके पर आदर्श कोचिंग सेंटर परिवार अतिथि आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।