India Times 7

Homeअयोध्याउपजिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल एवं कंबल वितरित किए

उपजिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल एवं कंबल वितरित किए

ठंडक से बचाव हेतु कंबल का वितरण किए


ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील में तैनात उपजिलाधिकारी सुश्री श्रेया ने आज ७७ गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया l उसी के कड़ी में तहसील सभागार में अपने अधीन तहसील कर्मियों व तहसील बार के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं के साथ गोष्ठी आयोजित करके महापुरुषों के त्याग एवं कुर्बानियों को याद दिलाते हुए, उपजिलाधिकारी सुश्री श्रेया ने बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना, तथा जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी सुश्री श्रेया ने नायब तहसीलदार रामखेलावन की मौजूदगी में अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को फल,बिटकिट्स प्रदान करके एवं ठंडक से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया गया,और बेहतर स्वास्थ्य की कामना की , तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में मिली खामियों के बारे में सुधार के निर्देश देते हुए अस्पताल का दोबारा औचक निरीक्षण करने की बात कही, फल वितरण के समय स्वास्थ्य केंद्र से डाक्टर अनुराग गुप्ता,ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्स के साथ सफाई कर्मी और तहसील कर्मी,कानूनगो अवधेश कुमार मिश्रा,हल्का लेखपाल भीम सिंह के अलावा अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे,फल व कम्बल वितरण पर उपजिलाधिकारी सुश्री श्रेया द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular