Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेश14 वर्षीय बालक की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मृत्यु

14 वर्षीय बालक की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मृत्यु

रिपोर्ट वैभव गुप्ता

बदायूं रेलवे ट्रैक पर हुई एक दर्दनाक घटना में करीब 14 वर्षीय एक बालक की ट्रेन से कटकर मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा शेखूपुर स्टेशन के पास, स्टेशन से लगभग 3 से 4 किलोमीटर पहले हुआ है। फिलहाल बालक की पहचान हो गई है, लेकिन खबर लिखने तक उसका नाम और पता स्पष्ट हो पाया है। जानकारी के मुताबिक बच्चा भी 2 से 4 किलोमीटर के अंदर आने वाले गांव का ही हैप्राथमिक जानकारी के अनुसार, बालक कान में एयरफोन लगाकर रेलवे पटरी पर बैठा था और तेज आवाज में म्यूजिक सुन रहा था। इसी वजह से उसे ट्रेन के आने की आवाज या हॉर्न सुनाई नहीं दिया, और कुछ ही पलों में वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग भी कुछ कर नहीं पाए।घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है, ताकि बालक की पहचान हो सके और उसके परिवार तक सूचना पहुंचाई जा सके।यह घटना हम सभी के लिए एक कड़ी चेतावनी है।रेलवे ट्रैक पर बैठना या चलना जानलेवा हो सकता है।खासकर बच्चों को मोबाइल, एयरफोन और तेज म्यूजिक से होने वाले खतरे के बारे में समझाना बेहद जरूरी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular