India Times 7

Homeअयोध्यामुकदमा वापसी न होने पर 30 जनवरी को होगी न्याय महापंचायत

मुकदमा वापसी न होने पर 30 जनवरी को होगी न्याय महापंचायत

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या। मु०अ० सं० 275/25 थाना तारुन ,मु०अ०सं० 163/25 थाना हैदरगंज की वापसी, पीड़ित शिवकुमार वर्मा को शस्त्र लाइसेंस तथा सहन की भूमि का पट्टा दिलाए जाने, मु०अ०सं० 269/25 थाना तारुन तथा मु० अ०सं० 450/25 थाना रौनाही के अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जिलाधिकारी अयोध्या को सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर 29 जनवरी तक समस्या समाधान की मांग कर किया गया साथ ही साथ चेतावनी भी दी गई कि यदि 29 जनवरी तक समस्याओं का समाधान ना हुआ तो 30 जनवरी को गांधी पार्क में न्याय महापंचायत की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि थाना तारुन तथा थाना हैदरगंज की पुलिस द्वारा झूठे कथनों के आधार पर, एकदम फर्जी तरीके से, काफी विलंब से आंदोलनकारियों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसको समाप्त होना चाहिए। घनश्याम वर्मा ने कहा कि घायल शिवकुमार वर्मा निवासी सोनोरागाऊ पुर के ठीक सहन की नवीन परती भूमि का पट्टा शिवकुमार वर्मा को देकर विवाद को हमेशा हमेशा के लिए समाप्त करना चाहिए। अपना दल ब के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल ने कहा कि शिवकुमार वर्मा पर प्राण घातक हमला करने वाले तीन अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं जिनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। राष्ट्रीय लोकदल नेता राम शंकर वर्मा ने कहा कि शिवकुमार वर्मा के जान माल का खतरा बना हुआ है शिवकुमार वर्मा को शस्त्र लाइसेंस दिया जाए और जब तक शस्त्र लाइसेंस नहीं मिलता तब तक सरकारी सुरक्षा मुहैया कराई जाए। भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने मु०अ०सं०450/25 थाना रौनाही के अभियुक्तों तुरंत गिरफ्तारी की मांग किया है। ज्ञापन देने वालों में घनश्याम वर्मा, धर्मराज पटेल, राम शंकर वर्मा, राम गणेश मौर्य के अलावा मायाराम वर्मा, सियाराम वर्मा, सुरजीत वर्मा शामिल रहे। सभी नेताओं ने चेतावनी दिया है कि यदि 29 जनवरी तक मुकदमा वापसी के साथ-साथ समस्याओं का समाधान न हुआ तो 30 जनवरी को *गांधी पार्क में न्याय महापंचायत* किया जाएगा जिसकी तैयारी बड़े पैमाने पर की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular