रिपोर्ट सुधीर कुमार
मेरठ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रांत, जिला शामली के तत्वावधान में 12 जनवरी से 23 जनवरी तक स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में “युवा पखवाड़ा” मनाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले एवं नगर स्तर पर विभिन्न आयामों द्वारा शैक्षिक, सांस्कृतिक, रचनात्मक एवं खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।इसी क्रम में आज थानाभवन स्थित लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया साथ ही साथ परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। कार्यक्रम में राहुल शास्त्री (जिला संयोजक, कला मंच), तनीषा आहूजा (प्रांत सह संयोजिका, राष्ट्रीय कला मंच), साक्षी सैनी (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) एवं सुधीर सैनी (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य) उपस्थित रहे।मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को विद्यालय की कला मंच के पदाधिकारियों एवं प्रधानाचार्या डॉ. पूजा मलिक द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित कर उपहार एवं मेडल प्रदान किए गए। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ का भी सराहनीय सहयोग रहा।