रिपोर्ट मोनी सैनी हरिद्वार
रुड़की/ हरिद्वार गौतम फार्म हाउस में विधायक उमेश कुमार का कार्यक्रम, विकास और सामाजिक एकता पर जोररुड़की के ढडेरा स्थित गौतम फार्म हाउस में आयोजित कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। उन्होंने दावा किया कि वे देश के एकमात्र ऐसे विधायक हैं, जिन्होंने अपने पहले ही कार्यकाल के तीन वर्षों में 852 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया। इनमें 310 मुस्लिम कन्याएं भी शामिल रहीं, जिनका एक ही पंडाल के नीचे निकाह कराया गया।विधायक ने कहा कि उनके आयोजनों में कभी जाति या धर्म का भेद नहीं किया गया और आज तक कोई विवाद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि निर्दलीय विधायक रहते हुए भी खानपुर क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की सड़कें बनवाई गईं।कार्यक्रम में रोजगार, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी को लेकर भी घोषणाएं की गईं। गौतम फार्म हाउस के मालिक तरुण शर्मा ने आयोजन को सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।,,,,,,,, रुड़की से मोनी सैनी की खास रिपोर्ट
