रिपोर्ट स्टेट हेड ब्यूरो चीफ भूदेव प्रेमी
बदायूं ग्राम दिधौनी में भट्टा मालिकों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन से ग्रामीण सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। भारी डंपरों की आवाजाही से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जब इस संबंध में पत्रकार ने डंपर चालक से सवाल किया, तो वह जवाब देने के बजाय दबंगई पर उतर आया और भट्टे पर चलने की बात कहते हुए मारपीट तक की धमकी देने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरे घटनाक्रम को सुना और तत्काल बयान दर्ज कर वीडियो में कैद कर लिया।यह घटना न केवल अवैध खनन की गंभीरता को उजागर करती है, बल्कि कानून-व्यवस्था और प्रेस की स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े करती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।