रुदौली / अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी का जनपद सुल्तानपुर तथा सुजागंज चौकी प्रभारी शंकर लाल यादव का जनपद बाराबंकी स्थानांतरण होने पर रविवार को रुदौली कोतवाली परिसर में भावभीन विदाई समारोहआयोजित किया गया इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी आशीष निगम कोतवाली निरीक्षक संजय मौर्य सहित सर्किल के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही पत्रकार साथी रमेश पाण्डेय, ललित गुप्ता, अमरजीत सिंह, ग्राम प्रधान रामजी शर्मा, मनोज कनोजिया विजय वर्मा सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक भी समारोह में शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान दोनों उप निरीक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि दोनों अधिकारियों ने अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमान दारी से निर्वहन किया विदाई के अवसर पर लंबे समय तक साथ कार्य करने की स्मृतियों को याद करते हुए माहौल भावुक हो गया और कई लोगों की आंखें नम दिखाई दीं। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।