India Times 7

Homeअयोध्यासमाज सुधारक प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री भाई फूले के जन्म...

समाज सुधारक प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री भाई फूले के जन्म दिवस के पावन अवसर पर गरीबो की सेवा के क्रम में कई वर्षों से निरंतर प्रयत्नशील संस्था द्वारा गरीबों को कंबल वितरित किए गए

ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या जिले में आज माता सावित्री बाई फूले के जन्म दिवस के पावन अवसर पर बीकापुर तहसील क्षेत्र अन्तर्गत मीतनपुर गांव के बनिया का पुरवा में कड़कड़ाती ठंडक के बीच गरीबो की सेवा में कई वर्षों से निरंतर प्रयत्नशील डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद विकास समिति के बैनर तले अध्यक्ष समाजसेवी ,अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा जरूरतमंद गरीबो मे ठण्डक से बचाव हेतु कम्बल का वितरण करते हुए ग्रामवासियों को नववर्ष २०२६ की शुभकामना दिया,कार्यकम का आयोजन गांव मीतनपुर के बलजिंदर वर्मा के द्वारा किया गया,कम्बल वितरण से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे समाजसेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा आयोजक बलजिंदर वर्मा व सहयोगियों के साथ डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डाक्टर भीमराव अंबेडकर सावित्री फुले बाई के चित्र पर फूलो की माला पहनाकर व पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई,कार्यक्रम के आयोजक बलजिंदर वर्मा व सहयोगियों के द्वारा आये हुए अतिथियों का फूलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया,उसी दौरान जरूरत मंद लोगों को कड़कड़ाती ठंड से बचाने हेतु पात्र लोगों को कम्बल वितरित किया गया, कंबल वितरण उपरांत गरीबों ने प्रसन्न चेहरे से खुश होकर अपने दोनों हाथ उठाकर जरूरत मन्द महिला,पुरुष लोगों द्वारा समाजसेवी सुनीलकुमार श्रीवास्तव व कार्यक्रम के आयोजक बलजिंदर वर्मा को अपने दोनों हाथ उठाकर अपना आशीर्वाद प्रदान किया गया,कार्यक्रम में आये हुए ग्रामीणों द्वारा ग्रामीणों समाजसेवी सुनीलकुमार श्रीवास्तव को अच्छे कार्यो में गति लाने हेतु विधायक का चुनाव लड़ने हेतु प्रेरित किया गया कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने वालों में एसपी विश्वकर्मा,कमलाप्रसाद बागी,राजेन्द्र प्रसाद वर्मा,इरफान अहमद,जियालाल भारती, रमेश कुमार,कमलेश वर्मा,जाबेद अहमद व अन्य कई लोग मौजूद रहे,कार्यक्रम में बोलते हुए राजेन्द्र प्रसाद वर्मा बोले डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद विकास समिति के सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा कड़कड़ाती ठंडक में बचाव हेतु जरूरतमन्दों में कम्बल वितरण एक अच्छा कार्य है,सक्षम लोगो को इनसे सीख लेकर जरूरतमन्द लोगो की सेवा हेतु आगे आना चाहिए,डाक्टर राजेंद्र प्रसाद विकास समिति लोगो के बीच अच्छे कार्य कर रही है, समाज सेवी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को जानकारी दी गई।*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular