माता सावित्रीबाई फुले की कुर्बानियों को हम नहीं भूल सकते- कृष्ण कुमार यादव
अमानीगंज -अयोध्या डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज बकौली अमानीगंज अयोध्या विद्यालय में राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका नारी शक्ति महान समाजसेविका माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई यथार्थ फाउंडेशन के संस्थापक डॉ राम गनेश मौर्य की अध्यक्षता में माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम शुभारंभ होने से पहले समस्त प्रबुद्ध जनों ने समय-समय पर समाज में जन्मे अपने पूर्वजों संत गुरुओ समाज सुधारको को याद कर उन्हें नमन किया। माता सावित्रीबाई फुले की जन्म जयंती पर कृष्ण कुमार यादव ने कहा की ऐसी शख्सियत अदम्य साहसी महान समाजसेविका शिक्षा की ज्योति जलाने वाली माता सावित्रीबाई फुले और ज्योतिबा राव फुले की कुर्बानियों को हम भूल नहीं सकते हैं अगले वक्ता के रूप में माता सावित्रीबाई फुले के योगदान को बदलाते हुए भागीरथ, राम कलप, हृदय राम, राजेंद्र कुमार, विपिन यादव, बालक रामकोरी, उदय राज, सत्यानंद कबीर ,रवि, राजकरन रावत, जितेंद्र रावत ,बब्बू रावत, आदि वक्ताओं ने अपने-अपने विचार माता सावित्रीबाई फुले के योगदान और उनके गरिमा महिमा को याद किया कार्यक्रम का संचालन दिनेश कुमार ने किया जन्म जयंती के शुभ अवसर पर उपस्थित प्रबुद्ध जनो ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इनके आदर्शों पर उपस्थित लोगों ने चलने का संकल्प लिया।

