India Times 7

Homeअयोध्यास्टेशन, शराब और सुरक्षा: महिला सम्मान एक्सप्रेस पटरी से उतरी

स्टेशन, शराब और सुरक्षा: महिला सम्मान एक्सप्रेस पटरी से उतरी

अयोध्या कैंट स्टेशन पर अब ट्रेनें ही नहीं, मर्यादा भी डगमगाने लगी है।* दिन के उजाले में प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जो हुआ, उसने बता दिया कि रेलवे में समय सारिणी तो है, *मगर संस्कार लेट हो गए हैं।**यहां सीबीएस साहब* ने सोचा—ऑफिस है, शराब है, महिला कर्मचारी है… तो संयम क्यों हो?क्योंकि नशा सिर्फ शराब का नहीं था, *नशा था पद, सिस्टम और यह सोच का कि “यहां कौन क्या कर लेगा?* महिला चिल्लाई तो सहकर्मी दौड़े, वरना शायद फाइलों में यह भी “कार्यस्थल का आंतरिक मामला” बन जाता। *सबसे दिलचस्प यह कि घटना दिन में हुई, स्टेशन पर हुई, सरकारी दफ्तर में हुई* फिर भी सिस्टम ऐसे चौंका*जैसे पहली बार सुना हो कि शराब और सत्ता मिलकर अपराध करते हैं।* अब मुकदमा दर्ज हुआ है, जांच चलेगी, कागज़ दौड़ेंगे, और शायद एक-दो तबादले भी होंगे। *पर सवाल वही पुराना है* — *क्या महिला कर्मचारियों की सुरक्षा भी किसी एक्सप्रेस ट्रेन की तरह “आने की सूचना के बाद” ही मिलेगी?* *कलम के कांटे से* पूछता है *जब स्टेशन पर शराबी अफसर बेखौफ हैं,तो महिला सम्मान आखिर किस प्लेटफॉर्म से रवाना होगा?*

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular